ब्रेकिंग न्यूज़

युवा सम्मेलन और एसआईआर को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला की आवश्यक बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों के निमित्त भाजपा कार्यालय भिलाई में संपन्न हुई! भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भिलाई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को पूरा करने एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन तेरह दिसंबर को भाजपा कार्यालय में होना तय हुआ! इस हेतु बैठक में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी तय की गई की किस प्रकार से कार्यक्रम को सफल बनाना है ! जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे ! जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा केे रीढ़ की हड्डी है युवाओं के उत्साह और ऊर्जा से युवा सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है! सभी प्रकार के युवा प्रोफेशनल, इंजीनियर, डॉक्टर, व्यापारी सभी को जोड़कर आमंत्रित करना है! प्रबुद्धजनों के बीच जाकर उनका भी सहयोग प्राप्त करना है! भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि एसआईआर में युवा मोर्चा के द्वारा सौरभ जायसवाल को वैशालीनगर विधानसभा, विशालदीप नायर को भिलाईनगर विधानसभा और अभिषेक सिंह को अहिवारा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था! इनके साथ सह प्रभारी और मंडल अध्यक्ष सहित शक्तिकेंद्र प्रभारियों ने जनता के बीच जाकर एसआईआर पर कार्य कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहे! कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर पहुँचकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर रहे हैं और मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में जोड़ा जाए और फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की असुविधा न रहे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (सुधार हेतु) के बारे में जानकारी दी तथा आवश्यक दस्तावेज भरवाने में मदद की। सटीक मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है, इसलिए संगठन बूथ स्तर पर पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है!बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, रितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, आशीष दुबे, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, सुभाष शर्मा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, चंदन यादव, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज, जिला प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम चौहान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गण नवीन सिंह, मनीष चौधरी, रोहित तिवारी, सीएच प्रशांत, प्रवेश शर्मा, मंडल महामंत्री व जनपद सदस्य नागेश साहू, अनिल नायक, सूरज सिंह राजपूत, सिद्धार्थ सिंह राजपूत, अब्दुल मुस्तफा, शशि पटनायक, शुभम यादव, अंशुल गुप्ता, राजेश साहू, मिडिया प्रभारी जयंत शर्मा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button