ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त द्वारा भिलाई जोन-1 नेहरू नगर में डामरीकरण एवं स्वीकृत सड़क कार्यों का निरीक्षण

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्राधिकार के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन डामरीकरण एवं स्वीकृत सड़क कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड 12 के पार्षद एवं सभापति गिरवर बंटी साहू भी उपस्थित थे। आयुक्त ने निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़कों का जायजा लिया और अधिकारियों को वार्ड में नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। आयुक्त ने विशेष रूप से शिक्षक नगर में सड़क नंबर 9, 10, 11 और आर्य नगर की ओर जाने वाली सड़क पर किए जा रहे नवीन डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी दैनिक यात्रा सुगम होगी। निरीक्षण के दौरान निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जोन आयुक्त अजय राजपूत, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उप अभियंता , पुरुषोत्तम सिन्हा, बसंत साहू, रीमा झामूलकर, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी तथा स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी शामिल थे। आयुक्त ने कहा कि निगम का लक्ष्य है कि भिलाई के हर नागरिक को बेहतर बुनियादी ढाँचा और सुविधाएँ उपलब्ध हों। सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में और उच्चतम मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Deepak

Related Articles

Back to top button