ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त की सख्त समीक्षा—भिलाई के विकास कार्यों को मिला टाइम बाउंड अलर्ट

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने बुधवार को एक विशेष बैठक आयोजित कर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा करना अनिवार्य है। आयुक्त ने नगरोत्थान योजना के तहत हो रहे कार्यों की स्थिति, प्रगति और लक्ष्य पूर्ति की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट ली। उन्होंने सांसद और विधायक निधि से चल रहे कार्यों की समयबद्धता पर भी जोर दिया।स्थानीय स्तर पर पार्षद निधि से हो रहे कार्यों, तथा निगम के अन्य वित्तीय स्त्रोतों से चल रही परियोजनाओं पर भी विभागवार जानकारी ली गई। धीमी गति से चल रहे कार्यों पर आयुक्त ने नाराज़गी जताते हुए तुरंत गति बढ़ाने और बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश दिए। आयुक्त पांडेय ने कहा कि निगम का उद्देश्य है कि भिलाई के नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ समय पर मिलें, और इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, सर्व जोन आयुक्त दीपक कुमार जोशी, सभी कार्यपालन अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button