ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: जय श्रीराम–जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा जयंती स्टेडियम मैदान-किरण सिंह देव ने किया ध्वज पूजन, विजय शर्मा व सरोज पाण्डेय रही

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ। दुर्ग/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़/भिलाई । सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी की दिव्य हनुमंत कथा के प्रथम चरण के अंतर्गत आज जयंती स्टेडियम मैदान में भव्य ध्वज पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विधि-विधान से धरा व ध्वज पूजन कर हनुमान जी का भगवाध्वज फहराकर दिव्य हनुमंत कथा की तैयारियों का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, दिव्य हनुमंत कथा के संयोजक राकेश पाण्डेय, सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म के विशिष्टजन उपस्थित रहे। ध्वज पूजन के पश्चात प्रख्यात आचार्य कान्हा जी महाराज के नेतृत्व में 11 पंडितों के समूह द्वारा गणेश पूजन, हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती संपन्न हुई। तत्पश्चात अतिथियों व श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। सेवा समर्पण संस्था द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा की औपचारिक शुरुआत ध्वज पूजन के साथ हो गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां अब तेज़ हो गई हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे सनातनी श्रद्धालुओं ने कथा आयोजन में अपनी-अपनी सेवाएं देने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा आज देश-दुनिया में प्रासंगिक है। सनातन धर्म के विस्तार और हिंदुओं की एकजुटता में उनकी अग्रणी भूमिका है। उन्होंने कहा कि 25 से 29 दिसंबर तक ट्वीन सिटी भिलाई में होने वाली दिव्य हनुमंत कथा को लेकर न केवल दुर्ग-भिलाई बल्कि पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी दिव्य हनुमंत कथा के आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पानी, बिजली, यातायात, साफ-सफाई एवं चिकित्सा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ध्वज पूजन समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, श्रीमती ऊषा टावरी, श्रीमती माया बेलचंदन, समाजसेवी बसंत अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button