ब्रेकिंग न्यूज़

युवा शक्ति से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, BJYM भिलाई ने भरा जोश

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर एवं भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के निर्देशानुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) भिलाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय परिसर में भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने किया। शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। सम्मेलन में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल तथा मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी व मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जिला संयोजक मनोज तिवारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर रोजगार सृजनकर्ता बनना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हर घर स्वदेशी’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक रिकेश सेन ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्रों में हुए विकास को रेखांकित किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने स्टार्टअप, एआई और नई तकनीकों में युवाओं की वैश्विक क्षमता पर प्रकाश डाला। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि आज का युवा आत्मविश्वास, शिक्षा, कौशल और नवाचार के बल पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” को अपनाकर स्टार्टअप और नई तकनीकों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलु, चंद्रकांता मांडले, जिला मंत्री पारस जंघेल, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, भाजयुमो प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह, रोहन सिंह, प्रशम दत्ता, सूरज साहू, आनंद ताम्रकार, प्रकाश सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री विशालदीप नायर व रितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, आशीष दुबे, पूनमचंद सपहा, राहुल भोसले, विशाल शाही, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री निखिल सोनी, चंदन यादव, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी. राज, सतीश दुबे, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पीपरोल, रोहित तिवारी, प्रवेश शर्मा, शीतल साहू, महामंत्री आशु तिवारी, अनिल नायक, जनेश जयसिंह, सन्नी यादव, प्रेम पासवान, इंद्रभान पाटिल, आकाश क्षत्रिय, निरंजन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के साथीगण उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button