कलश यात्रा में काली मां के तांडव की अद्भुत झांकी, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। वैशाली नगर अंतर्गत कैलाश नगर एकता चौक समीप धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा कैलाश नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली और अंततः कथा स्थल पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जयघोष, भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से गुंजायमान रहा, जिससे नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।यात्रा के दौरान एकता चौक पर काली मां की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जहां मां काली के तांडव स्वरूप का जीवंत मंचन किया गया। झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। आपको बता दें कि कैलाश नगर में श्रीमद् भागवत कथा, ज्ञानयज्ञ एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास पूज्य प्रवेश जी महाराज अपने श्रीमुख से दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के कथा आयोजक शशि भगत, महामंत्री मोती श्रीवास्तव सहित समस्त पदाधिकारी एवं सभी वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


