प्रबंधन से नहीं मिला संतोषजनक जवाब, DlC से मुलाकात तक जारी रहेगा विधायक देवेंद्र यादव का उपवास
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) प्रबंधन के फैसलों के विरोध में कर्मचारियों-अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर विधायक देवेंद्र यादव का उपवास लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर जिला प्रशासन व बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। सोमवार शाम 4:30 बजे बीएसपी के जीएम आईआर जे.एन. ठाकुर, जीएम अतुल नौटियाल एवं जीएम श्रीनिवास मौके पर पहुंचे। चर्चा के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि डीआईसी से दो दिन में मुलाकात का आश्वासन मिला है, तब तक उपवास जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा— “भिलाई की बसाहट, अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग और टाउनशिप को किसी कीमत पर बिकने नहीं देंगे। हमारा संघर्ष नीति के खिलाफ है, बीएसपी के खिलाफ नहीं। तय बैठक से पहले सैकड़ों भिलाईवासी सिविक सेंटर पहुंचे। सेक्टर-5 से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक तख्तियां लेकर पहुंचे, जिन पर ‘मैं भिलाई हूं’, ‘मैं सेक्टर-9 अस्पताल हूं’, ‘मैं मैत्रीबाग हूं’ जैसे नारे लिखे थे। इस आंदोलन को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित प्रदेशभर के कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, ट्रेड यूनियन नेता तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला है। मेडिकल टीम द्वारा उपवास कर रहे विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, रिपोर्ट संतोषजनक न होने से आक्रोश और बढ़ गया है।
हालात को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।विधायक देवेंद्र यादव ने दो टूक कहा— “भिलाई की पहचान को मिटने नहीं दूंगा, आंदोलन लंबा चलेगा।” विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी निशु चंद्राकार,पूर्व विधायक ममता चंद्राकर,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडे महापौर नीरज पाल, , पूर्व महापौर आरएन वर्मा, लालचंद वर्मा, राजेंद्र सिंह परगनिहा, योगेश सोनी, टी. जोगा राव, लक्ष्मीपति राजू, राजेंद्र शर्मा, रमेश पाल,शिखा रॉय सिंह, प्रदेश सचिव (युवा कांग्रेस),हीरा बॉक्स, कुशवाहा जी, बी पी मनोज पांडे, चौरसिया, श्याम लाल साहू, जय प्रकाश नायर ,संजय साहू इंटक ठेका श्रमिक ,फौजी अरुण सिसोदिया, गुरलीन सिंह, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, बंटी साहू, डी कामराजू, शीजू एंथनी, गुड्डू खान, भोलू श्रीवास्तव, अली हुसैन सिद्दीकी,साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर,आदित्य सिंह, सुमित पावर, आशीष यादव,, शरद मिश्र ,हरीश सिंह, अभय सिंह, आदि मौजूद रहे। खास बात यह है कि अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं का जत्था भी पहुंच रहा है।
Subscribe to my channel


