ब्रेकिंग न्यूज़

सर्व समाज का 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान, आमाबेड़ा घटना के विरोध में आंदोलन

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

छत्तीसगढ़/दुर्ग। सर्व समाज, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश में सामाजिक शांति भंग होने, जनजातीय आस्था पर आघात और बढ़ते सांस्कृतिक टकराव के विरोध में 24 दिसंबर 2025 को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, जनजातीय और नागरिक संगठन शामिल होंगे।

सर्व समाज ने कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र की हालिया घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में ऐसी स्थितियां बनती रही हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि संगठित रूप से किए जा रहे धर्मांतरण और बाहरी हस्तक्षेप से सामाजिक तनाव बढ़ रहा है।

संगठन ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को सख्ती से लागू करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, प्रशासनिक अधिकारियों के निलंबन, जनजातीय ग्रामीणों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। सर्व समाज ने कहा कि यह आंदोलन किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए है। प्रेसवार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ संगठन सचिव डा.सुनील साहू, सर्व कुर्मी समाज के उपाध्यक्ष भारतेंदु गौतम, पूर्व सिंधी समाज जिला अध्यक्ष मुरली सचदेव,अनुसूची जाति युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीचंद्रकांत मंडले,केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महासभा रश्मि राजपूत, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कुर्मी महासभा,लता ऋषि चंद्राकर आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button