ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा युवा मोर्चा में अमित को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने विगत दिनों घोषित युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में भिलाई के युवा नेता भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रहे अमित मिश्रा को प्रदेश आईटी सह प्रमुख नियुक्त किया है! अमित मिश्रा ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रहते हुए विपक्ष के समय में जिले से राजधानी तक सभी आंदोलनों का नेतृत्व किया था, सरकार बनने के बाद भी पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से मंडल और बूथ स्तर तक ले जाकर पार्टी को मजबूत कर सक्रियता से संगठन चलाया था! विधानसभा, लोकसभा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी विजय दिलाने में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही! विदित हो अमित मिश्रा बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों को निभाने के उपरांत भाजपा युवा मोर्चा में कैम्प मंडल मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश संयोजक स्टडी सर्कल कमिटी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जैसे दायित्व पर लंबे समय से कार्य करते है! संघ के आनुषंगिक संगठनों स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक और रायपुर राम मंदिर निर्माण के समय धर्म सेना भिलाईनगर अध्यक्ष जैसे कई जिम्मेदारी का निर्वहन किया है! भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश आईटी सह प्रमुख के दायित्व मिलने पर अमित मिश्रा को वरिष्ठजन और युवा साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Deepak

Related Articles

Back to top button