धर्मब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: RSS, हिंदू संगठन के नेताओं संग हुआ रुद्रमहाभिषेक दया सिंह के आमंत्रण पर पहुंचे कोशलेंद्र प्रताप सिंह,देश में खुशहाली की कामना की

भिलाई: शुक्रवार को राजराजेश्वरी‌ मंदिर पावर हाउस में रुद्रमहाभिषेक किया‌ गया। इस दौरान RSS के छत्तीसगढ़ के सामाजिक सदभावना प्रमुख कोशलेंद्र प्रताप सिंह,रतन यादव बजरंग दल छत्तीसगढ़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्रा पूर्व सासद प्रतिनिधि रजनीकांत पांडे पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा और पूर्व पार्षद भागचंद जैन पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री योगेंद्र सिंह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य झुगी झोपड़ी प्रकोष्ठ मनोज तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा करन कनौजिया समेट विभिन्न नेताओं ने पूजा अर्चना की। बोल बंम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि‌ 101 किलो दूध और पंचामृत के साथ भोले बाबा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में कान्हा महाराज समेत अन्य पंडितों द्वारा मंत्रोंच्यार के साथ महाभिषेक कराया गया। सावन महीने में पूजा-अर्चना के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारी और स्वयंसेवक शामिल हुए है। कार्यक्रम में पूजा अर्चना के दौरान कोशलेंद्र प्रताप सिंह, रतन यादव ने कहा कि भोले बाबा सबकी मुराद पूरी करते हैं। सावन महीनें का विषेश महत्व होता है।भोलें बाबा सबकी सुनते है बाबा की कृपा सबके ऊपर रहती है। बोल बंम सेवा समिति तारीफ करतें हुए कोशलेंद्र ने कहा कि भिलाई शहर में बोल बंम समिति बाबा की भक्ती में लगी है।भगवान शिव का शानदार महाभिषेक हुआ। भिलाई शहर में बाबा की बारात बड़ी धूमधाम निकाली जाती है। बोल बंम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह और उनकी टीम बहुत बहुत बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान विशाल भण्डारें का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा पार्षद विनोद सिंह ईश्वरी नेताम सरिता बघेल लक्ष्मी साहू शकुतला साहू गिरजा बंछोर विनोद चेलक संजय सिंह एंव बोल बंम समिति के बिजेंद्र मिश्रा राकेश प्रसाद प्रशांत कुमार पवन मिश्रा विवेक कोसल आनंद सिंह विनोद गुप्ता आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button