ब्रेकिंग न्यूज़
भाजयुमो भिलाई की अहम बैठक सम्पन्न,प्रदेश अध्यक्ष प्रवास व युवा संगोष्ठी की तैयारियों पर मंथन
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आगामी 8 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष के भिलाई जिला प्रवास तथा 9 फरवरी को केंद्रीय बजट पर होने वाली युवा संगोष्ठी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो आकाश ठाकुर, प्रदेश सह प्रमुख शासकीय योजन कुशल साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित भिलाई जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियों और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
Subscribe to my channel


