भिलाई में भाजयुमो का युवा संवाद—नए बजट पर युवाओं से सीधा संवाद, आत्मनिर्भर भारत का संदेश
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी को श्री शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज, हुडको में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा पंडरिया विधायक माननीय श्रीमती भावना वोहरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथियों में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग सुरेंद्र कौशिक एवं गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा शामिल रहे।युवा संवाद का मुख्य विषय सदन में प्रस्तुत नया बजट रहा, जिसमें बताया गया कि यह बजट किस प्रकार युवाओं के लिए लाभकारी है और भारत को आत्मनिर्भर व विश्वगुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने बजट की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बताया। अंत में जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी युवाओं से जुड़े विषयों पर ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।
Subscribe to my channel


