ब्रेकिंग न्यूज़

15 फरवरी को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की भव्य बारात- दया सिंह एशिया व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में होगी दर्ज

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

 भिलाई । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी 2026 को हथखोज इंदिरा नगर, भिलाई-चरोदा से भगवान भोलेनाथ की भव्य, दिव्य एवं अद्भुत बारात निकाली जाएगी। यह ऐतिहासिक आयोजन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा। यह जानकारी बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। दया सिंह ने बताया कि यह आयोजन का 18वां वर्ष है और बीते 18 वर्षों से खुर्सीपार-भिलाई में निरंतर भोले बाबा की बारात निकाली जा रही है। इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल होंगी। केरल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ से आने वाली झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। केरल की झांकियों में शिव विवाह, शिव तांडव, मां काली, भगवान गणेश एवं हनुमान के भव्य दर्शन होंगे।बारात में चार हजार से अधिक कलाकार राम, रावण, विभीषण, किन्नर, भूत-पिशाच, राक्षस एवं अवघण के रूप में शामिल होंगे। आयोजन हेतु 31 हजार आमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं तथा 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। हर-हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयघोष से पूरा भिलाई-दुर्ग क्षेत्र शिवमय हो उठेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित अनेक केंद्रीय-राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं समाज प्रमुखों को आमंत्रण भेजा गया है।

Deepak

Related Articles

Back to top button