ब्रेकिंग न्यूज़

मानपुर नगरिया में शिक्षा चौपाल, योजनाओं पर हुआ व्यापक संवाद

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

मानपुर नगरिया में शिक्षा चौपाल, योजनाओं पर हुआ व्यापक संवाद

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ/न्यौली। न्यायपंचायत मानपुर नगरिया में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की शैक्षिक योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर एसआरजी योगेश कुमार कुशवाह, एसआरजी रोहिताश कुमार एवं एआरपी मयूरेश दुबे की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नवीन बाल वाटिका भवन का भी उद्घाटन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की जानकारी दी। निपुण भारत मिशन पर एआरपी मयूरेश दुबे ने कक्षा 1 से 2 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के विकास, निपुण लक्ष्य, निपुण लक्ष्य ऐप तथा सतत आकलन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। डीबीटी एवं आईसीटी से संबंधित जानकारी एसआरजी रोहिताश कुमार द्वारा दी गई। उन्होंने आधार प्रमाणीकरण, डीबीटी से मिलने वाली सुविधाओं तथा डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के विषय में अभिभावकों को जागरूक किया। अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी नोडल संकुल शिक्षक अनुपम वीर द्वारा साझा की गई। कार्यक्रम में दीक्षा ऐप, ई-लर्निंग सामग्री, टीएलएम, गणित किट एवं डिजिटल कक्षा-शिक्षण का प्रदर्शन किया गया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों व सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगीता वर्मा, नुज़हत जहाँ, विनीत कुमार, सियाराम, संजय, सोमा कुमारी, प्रीती, तनुजा, भानू, रोजीलता सहित शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button