समर्पण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला भिलाई में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने की। मुख्य वक्ता के रूप में श्री प्रभुनाथ मिश्रा, श्री शिरीष अग्रवाल एवं श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने विचार व्यक्त किए जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास की सोच पहुंचाई। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर कार्य कर रही है और करोड़ों कार्यकर्ता इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री शिरीष अग्रवाल ने उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्प आयु में माता-पिता के निधन के बावजूद उन्होंने राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। वे 1937 में संघ के प्रचारक बने और भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1967 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर उनकी रहस्यमय मृत्यु हुई, लेकिन उनका चिंतन आज भी प्रासंगिक है। मुख्य वक्ता श्री प्रभुनाथ मिश्रा ने एकात्म मानववाद को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। कार्यक्रम का समापन “एक घंटा राष्ट्र को, एक घंटा देव को” के संकल्प एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल,चिन्ना केश्वलु प्रेम लाल साहू, योगेन्द्र सिंह , भोजराज सिन्हा बिरेन्द्र साहू, मनीष अग्रवाल,चन्ना केशवलू ,गोपाल वर्मा, मनोज तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


