ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई के प्रमोद सिंह बने भाजपा प्रदेश आईटी सेल के सहसंयोजक

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश आईटी सेल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस घोषणा में भिलाई जिले से प्रमोद सिंह को प्रदेश आईटी सेल सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रमोद सिंह पिछले 15 वर्षों से भाजपा आईटी सेल में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद प्रमोद सिंह ने प्रदेश संगठन, जिला संगठन, प्रदेश आईटी सेल संयोजक श्री सुनील पिल्लै तथा दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।

Deepak

Related Articles

Back to top button