ब्रेकिंग न्यूज़

जनहितैषी, विकासोन्मुखी और नवाचारी बजट से मजबूत होगा छत्तीसगढ़ – प्रेम लाल साहू

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा सत्र 2026–27 के लिए प्रस्तुत बजट का भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता श्री प्रेम लाल साहू ने कहा कि यह बजट जनहितैषी, विकासोन्मुखी एवं नवाचारी सोच का परिचायक है, जो राज्य के समग्र, संतुलित और सतत विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का दूरदर्शी रोडमैप है। इसमें समाज के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, श्रमिक, उद्यमी और जनजातीय समाज—के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। कृषि, सिंचाई परियोजनाओं, फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीक और कृषि अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया गया है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। “समृद्ध किसान – समृद्ध छत्तीसगढ़” का संकल्प इस बजट में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण, स्टार्टअप प्रोत्साहन और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। महिला स्व-सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं तथा आर्थिक स्वावलंबन से जुड़े प्रावधान नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यह बजट महिलाओं को विकास की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार बनाता है। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, स्वच्छता और आजीविका के साधनों को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार होगा और शहरों की ओर पलायन में कमी आएगी। लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को प्रोत्साहन, औद्योगिक निवेश आकर्षित करने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास की नई गति मिलेगी और प्रदेश निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किए गए हैं। यह क्षेत्रीय संतुलन और समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नए चिकित्सा संस्थानों की स्थापना, चिकित्सा अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट सामाजिक न्याय, मानव संसाधन विकास और बेहतर भविष्य की आधारशिला रखता है। राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय धरोहर को पर्यटन से जोड़कर रोजगार सृजन के अवसर बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई है। साथ ही सड़क नेटवर्क, पुल-पुलिया और परिवहन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने से व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। अंत में श्री प्रेम लाल साहू ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित, आत्मनिर्भर और नवाचारी छत्तीसगढ़ के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। भाजपा जिला भिलाई की ओर से इस जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी बजट के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।

Deepak

Related Articles

Back to top button