VB-GRAMG योजना को लेकर साजा विधानसभा में जन-जोहर चौपाल किसानों-श्रमिकों को दी गई नई रोजगार गारंटी की जानकारी
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

दुर्ग संभाग भारत सरकार के नए कानून विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-GRAMG को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (छत्तीसगढ़) प्रदेश द्वारा प्रदेश के ग्राम पंचायतों में कृषक-श्रमिक जन-जोहर चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दुर्ग संभाग के साजा विधानसभा अंतर्गत बोरी लिटिया मंडल के ग्राम पंचायत तुमाकला, कन्हारपुरी और खिलौरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजेंद्र सिंह (संयोजक, VB-GRAMG, भाजपा किसान मोर्चा छ.ग.), कमलेश सिंह राजपूत (संयोजक, भू-राजस्व त्रुटि सुधार), रविंद्र सिंह चौहान (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), रोहित राजपूत (जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा दुर्ग), पवन शर्मा (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) एवं सरिता लहरे (सरपंच, खिलौरा) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में भारत सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने मनरेगा कानून को अधिक प्रभावशाली स्वरूप में परिवर्तित किया है। अब यह VB-GRAMG के नाम से जाना जाएगा, जो केवल नाम परिवर्तन नहीं बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नया अध्याय है। जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना का मूल आधार गांव, गरीब, किसान और श्रमिक हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक रोजगार और स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। कमलेश सिंह राजपूत ने योजना को ग्रामीण युवाओं और श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहल बताया। वहीं रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अब हर हाथ को गांव में ही काम मिलेगा और रोजगार के लिए पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी। तटबंध निर्माण, उन्नत खेती, सुधार कार्य और कौशल विकास जैसे कार्यों के माध्यम से ग्रामवासी स्वयं अपनी ग्राम विकास योजना तैयार करेंगे, जिससे आय के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम का संचालन सूरज देशमुख (महामंत्री, भाजपा बोरी लिटिया मंडल) ने किया तथा आभार प्रदर्शन बीरबल सिंह पटेल (अध्यक्ष, भाजपा बोरी लिटिया मंडल) ने किया। इस अवसर पर धर्मपाल वर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेता), कृष्णा पटेल (विधायक प्रतिनिधि), संजय कश्यप (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति), दिलीप गुप्ता (पूर्व जिला महामंत्री, किसान मोर्चा दुर्ग), वीर सिंह पटेल (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति कन्हारपुरी), नीलम खरे (अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा), ज्ञान यादव (सांसद प्रतिनिधि, नवीन विद्यालय), अजय उमरे, जोहन वर्मा, होमेंद्र पटेल, कुंज बिहारी, लक्ष्मी पटेल, नरेश पटेल, सरस्वती बाई सहित बड़ी संख्या में कृषक-श्रमिक, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


