ब्रेकिंग न्यूज़

शेरगढ़ में VB-GRAMG पर कृषक श्रमिक जन जोहर चौपाल आयोजित ग्रामीण रोजगार व आजीविका पर जोर

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में “VB-GRAMG” को लेकर कृषक श्रमिक जन जोहर चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरगढ़ में चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक “VB-GRAMG” बिजेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक भूमि त्रुटि सुधार कमलेश सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (छ.ग.) रविंद्र सिंह चौहान, उप सरपंच कुलदीप सिंह बघेल एवं रोजगार सहायक द्रोपती साहू उपस्थित रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विजय सिंह ने कहा कि भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था देश की रीढ़ है। आजादी के बाद से सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं।कमलेश सिंह राजपूत ने कहा कि VB-GRAMG के तहत ग्रामीण सड़क, संपर्क मार्ग, जल संरक्षण और सिंचाई से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नए कानून के तहत ग्रामीण परिवारों की आय में स्थिरता आएगी, पलायन पर रोक लगेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत गोदाम, हाट, प्रशिक्षण केंद्र जैसे आजीविका से जुड़े ढांचे विकसित कर आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह बघेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन द्रोपती साहू ने किया। इस अवसर पर पीलाराम, सेवक बघेल, भुनेश्वर साहू, छत्तर वर्मा, हरमुख वर्मा, दिनेश मतवारे, तेजू राम मारकंडे, मिमिन बाई रात्रि, बसंती बाई साहू, अश्वनी वर्मा, इंदिरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषक श्रमिक उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button