ब्रेकिंग न्यूज़

रामेन डेका को जन्मदिन की शुभकामनाएं, समिति अध्यक्ष दया सिंह ने दी बधाई

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रामेन डेका को उनके जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इसी क्रम में समिति अध्यक्ष दया सिंह ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। बोल बंम सेवा एंव कल्याण समिति एवं उप नेताप्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि डेका का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास एवं सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि महामहिम राज्यपाल सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें तथा प्रदेश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।

Related Articles

Back to top button