सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में रंगों की धूम, हर्षोल्लास से मनाई गई होली गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, होली गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

न्यौली। सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में होली का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा होली गीतों पर जमकर थिरके। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने विद्यार्थियों को होली के महत्व और उसके ऐतिहासिक व सांस्कृतिक कारणों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि होली प्रेम, एकता और आपसी सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान डॉ. राजीव बरबारिया, विकास शर्मा, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, उदयवीर कश्यप, अखिलेश मिश्रा, आरती चौहान, नेहा साहू, राजेश्वरी कश्यप सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में लवली सोलंकी, हिमानी मौर्य, निदा खान, नेहा चौहान, प्रिया कश्यप, कृति चौहान, मुस्कान चौधरी, वंदना साहू, अनुपम परमार, आराम सिंह, रामबहादुर, नीरेश, रोहित, अरविन्द समेत विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


