ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह: भक्तिमय गीतों से माहौल हुआ मंगलमय

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में सोमवार को होलिका दहन एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी एक साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, संस्कृति व मनोरंजन प्रभारी हर्षिका संभव जैन, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व आपसी भेदभाव भुलाकर भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों का एक साथ मिलकर त्योहार मनाना सुखद संकेत है। भक्तिमय होली गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। “होली खेले रघुवीरा अवध में” जैसे गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। संस्कृति प्रभारी हर्षिका संभव जैन एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भी शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी-कर्मचारी फूलों से सराबोर नजर आए

Related Articles

Back to top button