विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट : गजेंद्र यादव
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का मजबूत आधार बताते हुए
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर
कार का यह तीसरा बजट “संकल्प” थीम पर आधारित है। पहला बजट “ज्ञान” और दूसरा “गति” की थीम पर था, जबकि इस बार का बजट संकल्प के साथ परिणाम सुनिश्चित करने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश प्रोत्साहन, कुशल मानव संसाधन निर्माण,
अंत्योदय, आजीविका संवर्धन तथा पॉलिसी से परिणाम तक की स्पष्ट रणनीति को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित
भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है।
इसके तहत 5 मुख्यमंत्री मिशन—अधोसंरचना मिशन, एआई मिशन, 


पर्यटन विकास मिशन, स्टार्टअप मिशन एवं खेल उत्कर्ष मिशन—शुरू किए गए हैं।गजेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा के लिए 13.5 प्रतिशत का सर्वाधिक बजट प्रावधान किया गया है। बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जा रही हैं।


शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था की गई है। 23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। भूमि विकास बैंक के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान कर रही है और आगे भी इसके लिए बजट प्रावधान किया गया है। बस्तर और सरगुजा में कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इंद्रावती नदी पर देवरगांव और मटनार बराज निर्माण हेतु 2000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। बस्तर फाइटर में 1500 नई भर्तियां, होमस्टे के लिए 10 करोड़ रुपये, मेडिकल कॉलेज संचालन, हवाई सेवा विस्तार, मुख्यमंत्री बस सेवा, बस्तर एवं सरगुजा ओलम्पिक्स तथा व्यापम की दक्षता बढ़ाने जैसे अनेक प्रावधान युवाओं और प्रदेश के समग्र विकास को गति देंगे। आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी तथा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


