गोवा में मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मिले भाजपा नेता अतुल पर्वत
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत....हिंदू नव वर्ष के भव्य आयोजन का दिया निमंत्रण

भिलाई। कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने गोवा प्रवास के दौरान गोवा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और आगामी हिंदू नव वर्ष पर आयोजित होने वाले “एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम” भव्य कार्यक्रम के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया। अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भिलाई में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम” का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने अतुल पर्वत को सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने पर भी चर्चा हुई।
Subscribe to my channel


