ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई सेक्टर-6 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य महिला सम्मान समारोह विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का हुआ सम्मान

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर-6 भिलाई पंजीयन क्र. 5716 एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी मंडल भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल यांत्रिकी) उप संभाग खैरागढ़ की एस.डी.ओ. श्रीमती संध्या बंजारे थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर-6 की उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक प्राध्यापक उतई श्रीमती अनुसूया जोगी, सिविल जज कु. समृद्धि जोशी, नायब तहसीलदार अहिवारा श्रीमती योगिता बंजारे तथा प्राचार्य श्रीमती सुधा कुर्रे उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बाबा गुरु घासीदास जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इसके बाद मंचस्थ अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। संस्था के प्रमुख अध्यक्ष श्री बी.एल. कुर्रे ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों और उपस्थित मातृशक्ति का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला सशक्तिकरण केवल एक अधिकार नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। जब हम महिलाओं का सम्मान करते हैं तो पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती उर्मिला भास्कर ने कहा कि आज महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान रही हैं और हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पुष्पमाला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला समितियों की सदस्याओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती ईश्वरी गायकवाड़ एवं शीतल चेलक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती भामनी बंजारे ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति, समिति के प्रबंधकारिणी सदस्य तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button