ब्रेकिंग न्यूज़

सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड में BSPL क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज ईडी वर्क्स राकेश कुमार व आनंद त्रिपाठी ने की बल्लेबाजी

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड, भिलाई में BSPL क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी वर्क्स राकेश कुमार और केपीएस ग्रुप के चेयरमैन व भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान BSP के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब चैनल 108 लाइव पर किया जा रहा है। उद्घाटन दिवस पर कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच लीजेंड-11 और सुपर चैलेंजर्स के बीच हुआ जिसमें सुपर चैलेंजर्स विजयी रही। दूसरे मुकाबले में आयरन पैंथर और रॉयल स्ट्राइकर आमने-सामने हुए, जिसमें रॉयल स्ट्राइकर ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच संडे-11 और बर्ली बॉयज के बीच खेला गया, जिसमें बर्ली बॉयज विजेता रही। चौथे मुकाबले में स्नाइपर्स और भिलाई बॉयज के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें भिलाई बॉयज ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेफी प्रेसीडेंट नरेंद्र बंछोर, डीजीएम स्पोर्ट्स राजेंद्र प्रसाद और डेब के अध्यक्ष राजेश शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय और वशिष्ठ वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी प्लांट में सुरक्षा के साथ कार्य करें और खेल गतिविधियों के लिए प्रबंधन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं नरेंद्र बंछोर ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल आपसी जुड़ाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों के उत्साह और प्रबंधन के सहयोग से ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने युवाओं में क्रिकेट के प्रति बढ़ते उत्साह को सकारात्मक बताते हुए इसे बनाए रखने की जरूरत बताई।कार्यक्रम का मंच संचालन अजय तामोरिया ने किया। मैचों में अंपायर की भूमिका हरिशंकर, वीरेंद्र, बिमलेश और के. रवि ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी विनोद देवघरे ने संभाली। कमेंट्री अभय, सुधाकर, दिलीप, महेश साहू और अजय तामोरिया सहित अन्य साथियों ने की। उद्घाटन अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, वशिष्ठ वर्मा, वेगी अभिनाश, गौरव कुमार, हरिशंकर चतुर्वेदी, आईपी मिश्रा, उषाकर चौधरी, रजनेश सिंह, राजेश सिंह, शीतल दुबे, दिलीप साहू, दिलीप यादव, येरा वेंकटेश, वीरेंद्र, विवेक सिंह, मोहन, महेश, कोरप्पन्ना रवि, रणधीर राव, प्रेमचंद्र बिहारी, सुबोददीप सरदार, बिमलेश कुमार, किरण, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button