ब्रेकिंग न्यूज़

रिसाली वार्ड-09 में नाली निर्माण का भूमिपूजन मेयर शशि सिन्हा ने 7.50 लाख की राशि से कार्य कराया शुरू

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग/रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 09 डीपीएस रिसाली सेक्टर में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर शशि सिन्हा ने किया। इस निर्माण कार्य के लिए महापौर ने अपने निधि से 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। मंगलवार को भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जा रहा है और उन्हें शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए लगातार भूमिपूजन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक 275 से ब्लॉक 281 तक नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में मोहन राव, कृष्ण वेणू, शकुंतला वर्मा, गिरजा ठाकुर, सुमन ध्रुव देवांगन और फगेश ठाकुर सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button