ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संवाद प्रमुख बने शारदा गुप्ता

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भिलाई के पूर्व जिला संयोजक शारदा गुप्ता को प्रदेश नेतृत्व ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश संवाद प्रमुख नियुक्त किया है। शारदा गुप्ता पिछले लगभग 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वे किसान मोर्चा सुपेला मंडल अध्यक्ष, भाजपा महाजनसंपर्क प्रभारी सुपेला मंडल, सांसद प्रवक्ता तथा भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। शारदा गुप्ता जनहित संघर्ष समिति के माध्यम से सुपेला संडे बाजार के व्यवस्थापन से लेकर विभिन्न जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कन्हैया सोनी, विनोद उपाध्याय, निशु पांडे, मदन सेन, पारस जंघेल, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, सुभाष साव, रवि शंकर सिंह, बंटी नाहर, हरिशंकर चतुर्वेदी, अखिलेश वर्मा, जेपी घनघोरकर, संतोष जायसवाल, गुरनाम सिंह, सीपी सिंह, सुभाष शर्मा, प्रदीप पांडे, रमेश देशमुख, नेहरू साहू, निर्मल भारती, छोटू पासवान, मृगेंद्र कुमार, हरीशचंद्र भारती, शक्ति सिंह, टिंकू, संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश सोनी, संतोष सोनी, अमोल साहू, अनिल सिंह, पीसी प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, नारायण सोनी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

Deepak

Related Articles

Back to top button