गैस सिलेंडर की किल्लत केवल अफवाह, अनावश्यक भंडारण न करें – विधायक रिकेश सेन
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।विधायक सेन ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने दुर्ग कलेक्टर से चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की है। प्रशासन और गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है, इसलिए घबराने या जल्दबाजी में अतिरिक्त सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों के कारण लोग ज्यादा सिलेंडर जमा करते हैं, जिससे कृत्रिम किल्लत पैदा होती है और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को परेशानी होती है विधायक ने बताया कि नियमानुसार एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद निर्धारित समय अंतराल के बाद ही अगली बुकिंग की जा सकती है। गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना भी भेजी जा रही है। अंत में उन्होंने वैशाली नगर की जनता से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर घर तक रसोई गैस की नियमित आपूर्ति बनी रहे।
Subscribe to my channel


