ब्रेकिंग न्यूज़

अल्माटी (कज़ाकिस्तान) में CCTWA टीम ने लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पहाड़

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई। ईरान–अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और खाड़ी देशों में चल रही उथल-पुथल के माहौल के बावजूद छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (CCTWA) की टीम कज़ाकिस्तान के अल्माटी शहर पहुँची। यात्रा के दौरान सदस्यों ने छोटे विमान की पायलटिंग का अनुभव भी लिया। अल्माटी की खूबसूरत माउंटेन हिल पर टीम के सदस्यों ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “छत्तीसगढ़ महतारी के जय घोष” के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। सदस्यों को अल्माटी सिटी और आसपास की प्राकृतिक वादियों, पहाड़ों और बर्फबारी (स्नोफॉल) की अद्भुत सुंदरता का आनंद लेने का अवसर भी मिला। इस दौरान यात्रा में परिवहन व्यवसाय की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। अल्माटी यात्रा में इंदरजीत सिंह (छोटू), मलकित सिंह, अरुण तुलस्यान, मनोज गुप्ता, सुशील अग्रवाल, बावा सुखमोहन सिंह, सुब्रत डे, सत्यनारायण सिंह, आशीष अग्रवाल, पुरुषोत्तम भिते, मनदीप सिंह झाज, शिव शंकर पाढ़ी, अनिल कुमार चौधरी, बलजींदर सिंह और जातिंदर सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला स्वास्थ्य कारणों से इस यात्रा में शामिल नहीं हो सके। सभी सदस्यों ने इस यात्रा को साहस, गर्व और अविस्मरणीय अनुभवों से भरी बताया।

 

 

Deepak

Related Articles

Back to top button