संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड 8 में कांग्रेस की बैठक
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 8 स्थित बजरंग चौक सामुदायिक भवन में शाम 7 बजे संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष परमानंद चंदेल ने की, जबकि जोन अध्यक्ष पिंकी वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ और जोन अध्यक्ष पिंकी वर्मा का फूलमाला से स्वागत कर की गई। इसके बाद वार्ड अध्यक्ष परमानंद चंदेल ने वार्ड की संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार रखे। अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नशाखोरी और अपराध चिंता का विषय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज और परिवार के समग्र विकास की सोच के साथ काम करती है। कांग्रेस शासनकाल में सस्ती बिजली, सस्ता राशन, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, किसानों की कर्जमाफी, धान की उचित मूल्य पर खरीदी और धनवंतरी मेडिकल स्टोर के माध्यम से सस्ती दवाइयों जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई काम किए, लेकिन उनका पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया, जबकि विरोधी झूठे प्रचार के सहारे सत्ता में आ गए। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। बैठक में संगठन सृजन के तहत वार्ड में संगठन को मजबूत करने, सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष और उनकी टीम के गठन तथा वार्ड स्तरीय संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक महामंत्री नरेंद्र पिपरोल, राजेंद्र महिलांग, वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सुंदर मिश्रा, दिनेश वासनिक, आशुतोष सिंह, आशीष साहू, विजय प्रताप गोड, केदारनाथ, विष्णु रात्रे, मुकेश सिंह, अशोक देवांगन, धनुलाल टंडन, हेमंत बंजारे, कुणाल बंजारे, शिव सिंह, नीलू राम, घृत लहरे, आकाश पिपरोल, नीरज पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र महिलांग ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विजय प्रताप ने किया।
Subscribe to my channel


