ब्रेकिंग न्यूज़

सुन्दर विहार कुरूद में निगम की बेदखली कार्रवाई, अवैध निर्माण हटाया

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण और कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 सुन्दर विहार कॉलोनी, कृष्णकुंज के पास किए गए अवैध निर्माण पर निगम प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई की। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को मिली सूचना के आधार पर पता चला कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से निर्माण कर उसे किराये पर देकर धन उगाही की जा रही थी। जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए बेदखल किया। यह कार्रवाई आयुक्त के निर्देशानुसार की गई। इस दौरान जोन-2 आयुक्त येशा लहरे की उपस्थिति में जोन-2 राजस्व विभाग एवं बेदखली की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाया। नगर निगम भिलाई ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, सहायक हरिओम गुप्ता सहित बेदखली टीम उपस्थित रही।

Deepak

Related Articles

Back to top button