ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज को मिले नए पुलिस कप्तान, आईपीएस ओम प्रकाश सिंह ने संभाला पदभार…. एसपी अंकिता शर्मा का बदायूं तबादला, ओम प्रकाश सिंह बने कासगंज के नए एसपी
दीपक कुमार। उत्तर प्रदेश

कासगंज। शासन के आदेश पर पुलिस अधिकारियों के तबादले के तहत कासगंज जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर बदलाव किया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार देर शाम कासगंज के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले ओम प्रकाश सिंह लखनऊ में एसपी लॉजिस्टिक के पद पर तैनात थे। वहीं कासगंज की एसपी रहीं आईपीएस अंकिता शर्मा का तबादला बदायूं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है। अंकिता शर्मा शनिवार दोपहर बदायूं के लिए रवाना हो गईं।
Subscribe to my channel


