ब्रेकिंग न्यूज़

नगरिया मण्डल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न कार्यकर्ताओं को संगठन व बूथ प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

दीपक कुमार। विशेष संवादाता

कासगंज न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। सात सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति, सोशल मीडिया, बूथ प्रबंधन तथा सरकार की योजनाओं पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा, जिला महामंत्री राजवीर भल्ला, संजय सोलंकी, जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गौरीशंकर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में सोरों चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहता है। तृतीय सत्र में डॉ. योगेंद्र चौहान ने पार्टी की कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दूसरे दिन आयोजित चतुर्थ सत्र में प्रशांत कश्यप ने सोशल मीडिया के महत्व और उसके प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। पंचम सत्र में मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सतेन्द्र कश्यप बोबी ने कार्य विस्तार और पार्टी की सर्वव्यापी नीति पर प्रकाश डाला। छठे सत्र में जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने बूथ प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। समापन सत्र में क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों में भौतिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास भी तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं कानून का राज भी स्थापित किया जा रहा है।प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से देवेन्द्र पचौरी, राजकुमार कश्यप, अभय प्रताप सोलंकी, रवि दिवाकर, धीर सिंह राठौर, वीरेश लोनिया, रामू सोलंकी, रामवीर बघेल, किशोर चौहान, विक्रम राजपूत, रूपकिशोर बघेल, देवेन्द्र लोनिया, लक्ष्मी सोलंकी, राजकुमार यादव, विक्रम राघव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल मंत्री कर्मवीर सोलंकी ने किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button