दिव्यांग युवक को भेंट की गई ट्राईसाइकल, सर्व समाज कल्याण समिति ने की मदद
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग/भिलाई। गुरु घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 23 भिलाई निवासी दिव्यांग उमेश कुमार साहू को आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा मानवीय पहल करते हुए उन्हें ट्राईसाइकल प्रदान की गई।जानकारी के अनुसार उमेश कुमार साहू लंबे समय से दिव्यांग होने के कारण आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उन्होंने अपनी समस्या सर्व समाज कल्याण समिति के समक्ष रखी थी। इस पर स्वर्गीय सोभा सिंह की स्मृति में उनके भाई एवं समिति के सदस्य इंद्रजीत सिंह लिद्दड़ द्वारा सर्व समाज कल्याण समिति को एक ट्राईसाइकल भेंट की गई।
समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में यह ट्राईसाइकल उमेश कुमार साहू को सौंप दी गई, जिससे उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह सैनी, सतनाम सिंह, समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, राम हिंदरिया, डॉ. हरजिंदर सिंह, वाजिद अंसारी, सुनील यादव सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और दिव्यांग की सहायता को सराहनीय पहल बताया।
Subscribe to my channel


