कृष्णा नगर वार्ड-8 में संगठन सृजन बैठक, दिनेश कुमार वासनिक बने वार्ड अध्यक्ष
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग /भिलाई। संगठन सृजन अभियान के तहत कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 8 स्थित बजरंग चौक सामुदायिक भवन में शाम 7 बजे वार्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में वार्ड अध्यक्ष एवं सात बूथ अध्यक्षों के चयन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से दिनेश कुमार वासनिक को वार्ड अध्यक्ष चुना गया तथा सात बूथ अध्यक्षों का भी चयन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बूथ मजबूत होगा तो वार्ड और संगठन भी मजबूत होगा, जिससे आगामी निगम एवं अन्य चुनावों में जीत सुनिश्चित होगी।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष डेरेश्वर बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी ए.जी. नायडू, जिला सचिव अली हुसैन सिद्दीकी, तुलसी मामा, श्याम सुंदर मिश्रा, राजेंद्र महिलांग, ब्लॉक महामंत्री नरेंद्र पिपरोल, परमानंद चंदेल, राजकुमार बंजारे, आशुतोष सिंह, गोविंद कोसले, विजय प्रताप गौड़, नीरज पाल, नीलू घृतलहरे, मनोज विश्वकर्मा, आशीष साहू, अजय वर्मा, केदारनाथ, संजय गजभिए, जयप्रकाश चंदेल, आकाश पिपरोल, हेमन बंजारे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेंद्र महिलांग ने किया तथा आभार प्रदर्शन आशुतोष सिंह ने किया।
Subscribe to my channel


