दुर्ग सांसद विजय बघेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, बधाई देने वालों का लगा तांता
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही उनके निवास और कार्यालय में समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कई स्थानों पर केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया गया। समर्थकों ने कहा कि सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है। जन्मदिन के मौके पर लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने की कामना की। दिनभर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहा और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि शंकर सिंह, शारदा गुप्ता, सुभाष साव, विनोद उपाध्याय, निशु पांडे, राजेश सिंह, बंटी नहर, मृगेंद्र, ओम प्रकाश यादव, हरिश्चंद्र भारती, राजू, निर्मल भारती, कैलाश सिंह, सुरेंद्र चौहान, हरिशंकर चतुर्वेदी, आईपी मिश्रा, महेश वर्मा, अरविंद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


