ब्रेकिंग न्यूज़

कोहका में सर्व समाज कल्याण समिति के कार्यालय में जनसंवाद जरूरतमंद बच्चों व खिलाड़ी को आर्थिक सहायता

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति के कार्यालय में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं युवाओं के साथ आत्मीय भेंट एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं एवं महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए त्वरित समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इसी अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति एवं यूथ सिख सेवा समिति को पूर्व में प्राप्त शिक्षा सहायता आवेदनों के आधार पर तीन बच्चों की स्कूल फीस तथा एक मेधावी खिलाड़ी को चेक के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।सहायता के तहत 7500 रुपये, 5950 रुपये और 11040 रुपये की राशि तीन बच्चों की स्कूल फीस के लिए तथा 10000 रुपये की राशि एक मेधावी खिलाड़ी को प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण भी प्राप्त हुए, जिन्हें सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button