ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय राजमिस्त्री ठेकेदार मजदूर संघ की आमसभा सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय राजमिस्त्री ठेकेदार मजदूर संघ की आम सभा एवं बैठक दुर्ग स्थित होटल वाणी में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के लगभग 30 संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा में सर्वसम्मति से संघ के विधान को पारित किया गया तथा सभी संगठनों की सहमति से एकमत होकर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक में संघ के अध्यक्ष पद पर अशोक पटेल (दुर्ग) को चुना गया। संरक्षक के रूप में सागर मोंगरा (जांजगीर-चांपा), महामंत्री तिलक देवांगन (धमतरी) तथा कोषाध्यक्ष मृत्युंजय भगत (भिलाई) मनोनीत किए गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर जमुना प्रसाद राजवाड़े (सूरजपुर) एवं ईश्वर साहू (बालोद) को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर कपिल नाथ योगी (कवर्धा), तिलक यादव (चारामा) और हरी सिन्हा (गरियाबंद) को मनोनीत किया गया। वहीं संगठन मंत्री के रूप में बालेश्वर पटेल (चिरचारी, राजनांदगांव) को नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में ओमप्रकाश राजपूत (भिलाई), सीताराम घावड़े (चिरचारी), दुकालू देवांगन (नवागढ़, जांजगीर-चांपा), कृष्णा राजपूत (बालोद), देवराम (अकला डोंगरी), अश्वनी निषाद (नगरी), जग्गू राम साहू (मगरलोड), लल्लूराम साहू (कुरूद), दिनेश साहू (अभनपुर), बलराम यादव (राजिम), शिवकुमार साहू (नयापारा), भुनेश्वर पटेल (मेघा) तथा गोपाल को मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने तथा राजमिस्त्री एवं मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Deepak

Related Articles

Back to top button