ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में ‘विबी-जी-राम-जी’ पर मीडिया कार्यशाला 8 लाख करोड़ के एमओयू से रोजगार को मिलेगी रफ्तार – राजीव अग्रवाल

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा भिलाई में ‘विबी-जी-राम-जी – ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव’ विषय पर एक विशेष मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, जिला पंचायत दुर्ग के सहायक परियोजना अधिकारी श्री अरदीप ढीढी एवं दुर्ग पुलिस के साइबर विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विबी-जी-राम-जी’ की अवधारणा ग्रामीण भारत में व्यापक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बेरोजगारी को समाप्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला हॉस्टल तैयार किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार को सुनिश्चित किया जाएगा, वहीं कृषि कार्य को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए 60 दिनों के अवकाश की व्यवस्था की गई है, ताकि खेती और विकास कार्य साथ-साथ संचालित हो सकें। योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक निगरानी, जीपीएस तकनीक के उपयोग और एआई के समावेश की बात भी उन्होंने कही, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता में सुधार होगा। कार्यशाला के दौरान श्री अरदीप ढीढी ने जिला पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी दी, जबकि डॉ. संकल्प राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते डिजिटल उपयोग के बीच साइबर सुरक्षा के प्रति पत्रकारों को जागरूक किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button