ब्रेकिंग न्यूज़

सावित्रीबाई फुले जयंती व महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। क्रांतिकारी सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कविता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती कविता रंगारे ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री शमशाद बेगम एवं विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत सिंह (छोटू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य प्रज्ञा कांडे, मीना नारनवरे, सुन्या गजभिये, सविता पाटिल, संगीता लहरी, उषा देवी, उर्मिला शर्मा एवं पिंकी सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Deepak

Related Articles

Back to top button