भिलाई में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियां तेज, जनजागरूकता पर विशेष जोर
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को तेज कर दिया गया है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, स्त्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) और बल्क वेस्ट जनरेटर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।
शहर में सौंदर्यीकरण के तहत दीवारों पर आकर्षक पेटिंग बनाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह पहल लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अलावा तालाबों की सफाई, स्कूलों, उद्यानों और एल.एल.आर.एम. सेंटरों का व्यवस्थित संचालन को प्राथमिकता दिया जा रहा है। बैक लाइन क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी क्षेत्र स्वच्छता से वंचित न रहे। सिंगलयूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए भी निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है और नागरिकों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैकिंग हालिस करने सभी प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में भागीदारी निभाएं।
Subscribe to my channel


