ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग में मनरेगा कार्यों की विशेष लेखापरीक्षा शुरू, 21 मार्च तक जारी रहेगा निरीक्षण

अनिता मिश्रा) दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीए) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में संचालित कार्यों की विशेष लेखापरीक्षा (स्पेशल ऑडिट) का निरीक्षण 19 मार्च से 21 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। गठित लेखापरीक्षा दल में वरिष्ठ लेखा अधिकारी संजय कुमार (टीम लीडर), वरिष्ठ लेखाकार रणवीर कुमार सुमन एवं लोक लेखा अधिकार मधुसूदन साने शामिल हैं। टीम द्वारा जिले में योजना के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन एवं निधि प्रवाह से संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान कार्यों से संबंधित फाइलें, रजिस्टर, वाउचर एवं अन्य अभिलेखों की सूक्ष्म जांच करते हुए उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर योजना की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया गया। सामान्य वित्तीय नियम (GFR) 2017 के नियम 39 के तहत अधीनस्थ प्राधिकारियों को लेखापरीक्षा अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख, भुगतान विवरण एवं रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नियम 40 के अनुसार लेखापरीक्षा से संबंधित मांगी गई किसी भी जानकारी एवं दस्तावेजों को उपलब्ध कराना अनिवार्य है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत नवागांव में संचालित निजी डबरी निर्माण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण से जुड़े सामुदायिक कार्यों (WAT) का स्थल निरीक्षण भी किया गया, जहां कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया।

Deepak

Related Articles

Back to top button