ब्रेकिंग न्यूज़

रणजीत सिंह ठाकुर ‘राजा’ बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य छत्तीसगढ़

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा रणजीत सिंह ठाकुर ‘राजा’ को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। रणजीत सिंह ठाकुर ‘राजा’ पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ठाकुर ने इस दायित्व के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से सांसद विजय बघेल, प्रदेश मंत्री अमित साहू एवं प्रमोद सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके मार्गदर्शन को अपनी कार्यशैली की प्रेरणा बताया। ठाकुर ने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को व्यापारी जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button