ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी के अवसर पर कोसानाला ब्लॉक कांग्रेस में जिम्मेदारियों का बंटवारा, नई कार्यकारिणी घोषित

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई नगर। रामनवमी के पावन अवसर पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के अनुमोदन पश्चात कोसानाला (सुपेला) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने ब्लॉक कार्यकारिणी की विस्तारित सूची जारी कर दी है। इस शुभ अवसर पर घोषित नई कार्यकारिणी को संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। घोषित कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 2 संयुक्त महामंत्री, 1 सचिव, 1 प्रवक्ता एवं 1 सोशल मीडिया प्रभारी को शामिल किया गया है। जारी सूची के अनुसार रजा सिद्दीकी को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं राजेश यादव, विष्णु बारले एवं नीरा देवी जंघेल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कीर्ति सिंह, कृष्णा सिंह, युवराज चौरसिया एवं शाहिद खान को महामंत्री नियुक्त किया गया है। द्वारका साहू एवं दीपक साहू को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है। आशा गौड़ को सचिव तथा गजेंद्र साहू को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर नई जिम्मेदारियों का यह वितरण संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करेंगे और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।

Deepak

Related Articles

Back to top button