ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद विजय बघेल पर अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा के पदाधिकारी,थाने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सख्त कार्रवाई की मांग

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों में गहरी नाराजगी देखने को मिली। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, पार्षद संतोष मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता भिलाई नगर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी कार्कयवाही करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button