ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में मारुति विटारा का भव्य लॉन्च, चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार नियुक्त होने पर जताया आभार

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई। होटल चौहान इंपीरियल में आज मारुति विटारा कार का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्ति होने पर आभार व्यक्त किया गया। इस जिम्मेदारी के लिए पूरे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय वसीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन सहित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग-भिलाई के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने इस नई पहल का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button