छत्तीसगढ़ चेम्बर भिलाई को मिला अनुभवी मार्गदर्शक, कन्हैया सोनी बने सलाहकार
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भिलाई ने वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यापारी कन्हैया सोनी को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से चेम्बर को उनके व्यापक अनुभव, दूरदृष्टि एवं व्यापारिक समझ का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्हैया सोनी लंबे समय से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक मंचों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में गति आएगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी। चेम्बर के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि कन्हैया सोनी के नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश में व्यापारिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर चेम्बर के सदस्यों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त सलाहकार कन्हैया सोनी ने चेम्बर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करेंगे। नियुक्ति समारोह में उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जे.पी. गुप्ता, अजित सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा, पंकज सेठी, रितेश अग्रवाल, लक्ष्मण बकतानी, विकास जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।
Subscribe to my channel


