ब्रेकिंग न्यूज़

नवाचार के साथ भाजपा अहिवारा मंडल ने मनाया स्थापना दिवस,जरूरतमंद बालिकाओं की फीस भरकर पेश की मिसाल

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/ अहिवारा में भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल द्वारा स्थापना दिवस नवाचार और सेवा भावना के साथ मनाया गया। वार्ड क्रमांक 9 स्थित अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 501 दीप प्रज्वलित किए गए एवं आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ, कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा शरबत एवं प्रसादी वितरण भी किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष राम निर्मल अहिवारा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सबसे विशेष पहल सामाजिक सरोकार से जुड़ी रही। करीब चार माह पूर्व नंदनी नगर निवासी सुखदेव एवं उनके पुत्र का सड़क हादसे में निधन हो गया था, जिससे उनके परिवार की दो बेटियां, जो स्थानीय पी.ए.वी. स्कूल में अध्ययनरत हैं, फीस के अभाव में पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए अहिवारा मंडल के पदाधिकारियों ने आपस में 41 हजार रुपये का सहयोग एकत्र कर दोनों बालिकाओं की एक वर्ष की फीस जमा कराई। मुख्य अतिथि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर कार्य करते हुए हर वर्ग का ध्यान रखती है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पाण्डेय ने अहिवारा मंडल की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना को सार्थक करते हुए समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रवि शंकर सिंह विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर निरमेश मिश्रा शुभम ताम्रकार शेखर साहू साहिल खान देवेन कौशल समेत भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button