रायपुर नाका–हुडको अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट कर शहर के यातायात और विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण मांग रखी। उन्होंने रायपुर नाका से होते हुए भिलाई के हुडको कॉलोनी तक अंडरब्रिज निर्माण के लिए औपचारिक मांग पत्र सौंपा।महापौर ने बताया कि वर्तमान में दुर्ग-भिलाई फ्लाईओवर के नीचे केवल एक दिशा में ही अंडरब्रिज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यातायात असंतुलित रहता है। वहीं हुडको कॉलोनी की ओर सीधा मार्ग नहीं होने के कारण लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधूरी यातायात व्यवस्था के कारण जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। महापौर अलका बाघमार ने सुझाव दिया कि यदिफ्लाईओवर के नीचे दुर्ग से हुडको कॉलोनी की दिशा में भी अंडरब्रिज का निर्माण किया जाए, तो आवागमन सुगम होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बन सकेगी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस मांग पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महापौर ने शहर के अन्य विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की।
Subscribe to my channel

